
x
Jharkhand: उत्तर प्रदेश के बहराइच में उस वक्त हड़कंप मच गया जब घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चे को भेड़िए उठाकर गन्ने के खेत में ले गए। इसके बाद भेड़िओं ने मासूम को बुरी तरह चबाया।
मामला जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र इलाके का है। बताया जा रहा है कि 5 वर्षीय मासूम बच्चा घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इस दौरान अचानक दो भेड़िए आए और मासूम को उठा कर गन्ने के खेत में ले गए। सूचना मिलते ही परिजन दौड़े -दौड़े गन्ने के खेत पहुंचे, लेकिन जब तक भेड़ियों ने मासूम के दोनों हाथों को चबा डाला था। परिजनों को देखकर भेड़िए बच्चे को वहीं छोड़ कर भाग गए। आनन-फानन में मासूम को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
डॉक्टर का कहना है कि बच्चों के दोनों हाथों को भेड़ियों ने खा लिया है। वहीं शरीर पर भी गहरे जख्म के निशान हैं जिसके बाद स्थिति गंभीर देखते हुए मासूम को लखनऊ रेफर किया गया है।
TagsJharkhandमासूमभेड़िएJharkhandInnocentWolves जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





