झारखंड

Jharkhand: जंगली हाथियों ने गांव में घुसकर किसान को कुचला

Sarita
4 Sept 2025 10:18 AM IST
Jharkhand: जंगली हाथियों ने गांव में घुसकर किसान को कुचला
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के खूंटी में मंगलवार रात हाथियों का उत्पात देखने को मिला, जहां एक किसान को कुचलकर मार डाला गया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना खूंटी जिले के बोंगटेल गांव की है। मृतक की पहचान गांव के 32 वर्षीय कृष्णा सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि बीते मंगलवार रात जंगली हाथी बोंगटेल गांव में घुस आए थे। फसलों को नुकसान न हो, इसलिए ग्रामीणों ने उन्हें भगाना शुरू कर दिया। हाथियों को खदेड़ने के दौरान एक जंगली हाथी ने कृष्णा पर हमला कर दिया। हाथी के हमले से कृष्णा की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक कृष्णा सिंह की पत्नी और तीन बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story