झारखंड

Jharkhand Weather: मौसम को लेकर येलो अलर्ट,इस तारीख तक होगी बारिश

Sarita
20 May 2025 10:21 AM IST
Jharkhand Weather: मौसम को लेकर येलो अलर्ट,इस तारीख तक होगी बारिश
x
Jharkhand Weather: झारखंड में 24 मई तक हल्की बारिश, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राज्य के विभिन्न जिलों के लिए यह येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा विभाग ने 23 और 24 मई को राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी जताई है।
पिछले दो दिनों से राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद हुई बारिश से तापमान में पांच से छह डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि, राज्य के पलामू इलाके में अभी भी भीषण गर्मी है। इस इलाके में तापमान 42 डिग्री से ऊपर है। वहीं, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में गर्मी में कमी देखी जा रही है। इन इलाकों में तापमान 34-35 डिग्री के आसपास है।आपको बता दें कि सोमवार को रांची में मौसम साफ रहा। बीच-बीच में बादल छाए रहे और मध्यम हवाएं चलीं। रांची में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री, जमशेदपुर में 34.5, डाल्टनगंज में 42.2, बोकारो में 34.5 और चाईबासा में 35.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Next Story