झारखंड

Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी, अब नहीं झुलसाएगी गर्मी

Sarita
23 Jun 2024 12:00 PM IST
Jharkhand Weather Update: झारखंड में मानसून ने दस्तक दे दी, अब नहीं झुलसाएगी गर्मी
x

रांची Ranchi : लंबे समय तक भीषण गर्मी झेलने के बाद मानसून पूर्व की झमाझम बारिश ने लोगों को बड़ी राहत दी. मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून South-west monsoon झारखंड पहुंच गया है. साथ ही साहेबगंज और पाकुड़ जिलों पर बादल भी छा गए है. आने वाले चार पांच दिनों में राज्य के कई हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

एक जुलाई से 30 सितंबर तक मौसमी बारिश (Seasonal rain) के सामान्य रहने की उम्मीद है. लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र के मानसून शुरुआत रिकॉर्ड के मुताबिक, 2010 से यह 12 जून से 25 जून के बीच झारखंड में प्रवेश करता रहा है. वहीं 2023 में भी 19 जून को मानसून झारखंड पहुंचा था.
तापमान में गिरावट
झारखंड में शुक्रवार को बड़ा सुकून मिला, जब यहां दक्षिणी पश्चिमी मानसून की एंट्री हुई. पिछले दो दिन से बारिश Rain होने से अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री तक की कमी दर्ज की गई है.


Next Story