
x
रांची Ranchi : बीते 1 माह से भीषण गर्मी की मार झेल रहे राज्य के लोगों को रविवार को रांची Ranchi सहित कुछ जगहों पर मौसम के नरम रहने से आंशिक राहत मिली. बरहाल, पलामू, गोड्डा, धनबाद, रामगढ़, चतरा और बोकारो समेत कई जिलों में लोग गर्मी और हीटवेव से परेशान रहे. इन जगहों का तापमान 41 से 44 डिग्री के बीच रहा. रविवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री डालटनगंज में रिकॉर्ड किया गया. जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया. राजधानी रांची में 39 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में कुछ जगहों पर बहुत हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई और साथ ही आंधी-तूफान भी आया. सबसे अधिक 16 मिमी बारिश पश्चिमी सिंहभूम के जगन्नाथपुर में हुई.
पलामू में लू को लेकर Orange Alert जारी
मौसम विज्ञान केंद्र रांची की ओर से जारी पूर्वानुमान की बात करें तो आज से यानि की 17 से लेकर 22 जून 2024 तक रांची में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और इस क्रम में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना है. जबकि, मौसम विभाग Meteorological Department ने गढ़वा व् पलामू जिले में लू को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने यह भी अनुमान लगाया है कि पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, चतरा, कोडरमा और हज़ारीबाग़ जिले में लू की स्थिति जारी रहेगी. इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Tagsरांची का तापमान गिराहीटवेव ने इन जिलों में मचाया कहरझारखंड मौसम अपडेटझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारRanchi's temperature droppedheatwave wreaked havoc in these districtsJharkhand weather updateJharkhand newsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





