झारखंड

Jharkhand weather:तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश, IMD का अलर्ट

Sarita
24 Feb 2026 12:29 PM IST
Jharkhand weather:तेज हवा और वज्रपात के साथ बारिश, IMD का अलर्ट
x
Jharkhand weather: झारखंड के लोगों को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राहत की बारिश हुई है। पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के प्रभाव से राज्य के अधिकांश जिलों में सोमवार रात झमाझम बारिश हुई, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। सोमवार रात हुई बारिश ने एक बार फिर हल्की ठंड का अहसास कराया है।मौसम विभाग ने आज यानी 24 फरवरी को रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, चतरा, पलामू, गढ़वा, कोडरमा और रामगढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहाँ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ वज्रपात (आकाशीय बिजली) गिरने की आशंका है।
अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री तक गिरावट संभव है, जबकि इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। 25 फरवरी से मौसम फिर साफ हो जाएगा और 26 से 28 फरवरी तक सुबह हल्का कुहासा तथा दिन में साफ आसमान रहने की संभावना है। इस दौरान किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। राजधानी रांची में 24 फरवरी यानी आज अधिकतम 28 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
सोमवार को राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक) और न्यूनतम 14.1 डिग्री सेल्सियस रहा। दक्षिणी झारखंड में गर्मी चरम पर है- सरायकेला में 34.5 डिग्री और चाईबासा में 34.4 डिग्री (सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा) दर्ज। वहीं, लोहरदगा सबसे ठंडा रहा (न्यूनतम 11.9 डिग्री), डाल्टनगंज-गुमला में 13 डिग्री के आसपास।
Next Story