
x
Jharkhand weather: राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में सर्दी का सितम जारी है। पूरे झारखंड में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ जगहों पर ठंड ऐसी की 2-3 डिग्री तापमान और कम हो जाए तो बर्फ भी जम सकती है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।राजधानी रांची से सटे कांके क्षेत्र का न्यूनतम तापमान गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान गिरने का सिलसिला पिछले एक सप्ताह से जारी है। अब तो ओस की बूंदें भी जमने लगी हैं। इस पूरे क्षेत्र में 1.4 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ठंडी हवा बहने से रात में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है।
वहीं मैक्लुस्किगंज का 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके बाद भी अलाव की मैक्लुस्कीगंज में प्रखंड प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
18 से 20 दिसंबर तक रांची समेत आसपास के जिलों में हल्का व मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध का असर रहेगा, इसके बाद आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। वहीं, 20 दिसंबर को दक्षिणी क्षेत्रों पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे और कहीं कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है।
तापमान में गिरावट से आमजन घरों में अलाव या हीटर का सहारा ले रहे हैं। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। सर्दी बढ़ने से सबसे अधिक परेशानी वैसे लोगों को हो रही है जो बेघर हैं। फुटपाथ पर रहने वालों का जीना मुहाल हो गया है। आमतौर पर राजधानी रांची के शहरी इलाकों से कांके क्षेत्र का तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है।
पिछले 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। वहीं राज्य में कहीं कहीं शीतलहर का प्रकोप महसूस किया गया। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस गोड्डा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकार्ड किया गया।
TagsJharkhandठंडतापमानतोड़ेरिकॉर्डJharkhandcoldtemperaturebreaksrecordsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





