
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के सिमडेगा जिले में अलाव तापने के दौरान एक मासूम बच्ची की आग की चपेट में आने से मौत हो गई. इस हादसे ने पूरे गांव को मातम में डाल दिया है और परिवार में मातम का माहौल है|मिली जानकारी के अनुसार मामला सदर थाना क्षेत्र के मरियमपुर का है. मृतक बच्ची की पहचान प्रिंसी टेटे के रूप में हुई है. घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार कड़ाके की ठंड से बचने के लिए कुछ लोग अलाव ताप रहे थे. बच्ची भी उनके साथ अलाव ताप रही थी. लेकिन थोड़ी देर बाद सभी चले गए लेकिन बच्ची वहीं खेलने लगी|
खेलते-खेलते बच्ची के कपड़ों में आग लग गई. वह चिल्लाने लगी. जब तक आसपास के लोग दौड़े, बच्ची की हालत गंभीर हो चुकी थी. उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई|आपको बता दें कि इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और ठंड के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लगातार गिरते तापमान के कारण लोग बुरी तरह ठिठुर रहे हैं और ठंड से बचने के लिए अब अलाव का सहारा ले रहे हैं लेकिन, यही अलाव अब लोगों की जान लेने लगे हैं।
TagsJharkhandमासूममौत Jharkhandinnocentdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





