
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। इस दौरान उपद्रवियों ने घर में रखे पुआल और अन्य सामान में आग लगा दी। कई जगहों पर आगजनी की घटनाएं सामने आईं। , हजारीबाग के बरकट्ठा के झुरझुरी में यज्ञ को लेकर तय कार्यक्रम के मुताबिक रविवार को नगर भ्रमण का आयोजन किया गया था।
नगर भ्रमण के दौरान लोगों पर पथराव की घटना सामने आई। घटना के बाद लोगों ने जीटी रोड को जाम कर दिया। यह घटना बरकट्ठा थाना क्षेत्र के जीटी रोड झुरझुरी गांव की है। इस दौरान कई महिलाओं के घायल होने की खबर है। इस घटना से लोगों में काफी गुस्सा है। हालात को देखते हुए पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया है।
दो पक्षों के बीच पथराव
हजारीबाग पुलिस ने जानकारी दी कि दो पक्षों के बीच पथराव और आगजनी शुरू हो गई। इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। यहां स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि कानून तोड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।
TagsJharkhandदो गुटोंझड़पयातायातजामJharkhandtwo groupsclashtrafficjamजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





