झारखंड

Jharkhand: कीटनाशक के सेवन से ग्रामीण की मौत

Bharti Sahu 2
6 Oct 2024 9:50 AM IST
Jharkhand: कीटनाशक के सेवन से  ग्रामीण की मौत
x
Jharkhand: रामचंद्र साहू ने गुरुवार की शाम कीटनाशक खा लिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज कर रांची रिम्स रेफर कर दिया। गुमला सदर अस्पताल में इलाज के दौरान लापुंग निवासी 46 वर्षीय रामचंद्र साहू की मौत हो गई। किसी कारणवश परिजन रामचंद्र को रांची नहीं ले जाकर सदर अस्पताल में ही उसका इलाज करा रहे थे। इसी बीच गुरुवार की देर रात सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव को लेकर गांव चले गए।
Next Story