
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड के गिरिडीह जिले में आज गुरुवार सुबह स्कूल वैन पलटने से हड़कंप मच गया। वहीं इस घटना में तीन बच्चे घायल हो गए। तेज रफ्तार स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे के वक्त वैन में 10 बच्चे सवार थे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। बच्चों की जान बाल-बाल बच गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के तिसरी थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि निजी स्कूल की वैन तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घायल बच्चों में 12 वर्षीय मुस्कान कुमारी, 8 वर्षीय बिपिन सिंह और 10 वर्षीय मरिता बेसरा शामिल हैं। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि वैन रोज की तरह बुटवरिया गांव से बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। वैन तेज रफ्तार में थी और चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वैन गड्ढे में पलट गई। ग्रामीणों की तत्परता से सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं इस घटना में तीन बच्चे घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।स्कूल वैन की जांच में पता चला कि इसकी फिटनेस केवल 28 मार्च 2021 तक वैध थी, जबकि इंश्योरेंस 25 मार्च 2020 को समाप्त हो चुका था। वहीं घटना को लेकर परिजन आक्रोश में है।
TagsJharkhandवैनपलटीअफरा-तफरीJharkhandvanoverturnedchaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





