Jharkhand झारखंड: मंगलवार की रात मूर्ति विसर्जन के दौरान स्थानीय पुलिस और मूर्ति विसर्जन करने जा रहे युवकों के बीच कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. लाठीचार्ज में आधा दर्जन से अधिक युवक घायल हो गए. इससे आक्रोशित स्थानीय लोगों ने टुंडी रोड को जाम कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार लोहारबरवा टुंडी रोड स्थित बजरंगबली मंदिर स्थित सरस्वती पूजा समिति धूमधाम से मूर्ति विसर्जन करने जा रही थी|
पुलिस का आरोप है कि मूर्ति विसर्जन में शामिल युवक नशे में थे और अश्लील गाना बजा रहे थे. इसकी शिकायत ग्रामीणों ने पुलिस से की थी. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और युवकों से अश्लील गाना बजाने से मना किया. जिसको लेकर कुछ युवक पुलिस कर्मियों से उलझ गए और हंगामा शुरू कर दिया. स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने हं| गामा कर रहे लड़कों पर लाठीचार्ज कर दिया. बताया जाता है कि लाठीचार्ज में आधा दर्जन से अधिक युवक घायल हो गए|
युवकों के घायल होने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुरुष व महिलाएं एकजुट होकर पुलिस द्वारा किये गये लाठीचार्ज का विरोध करने लगे तथा टुंडी सड़क को जाम कर दिया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी कारण के लाठीचार्ज किया है. जिससे कई युवक घायल हो गये हैं. सड़क जाम होने पर थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि मौके पर पहुंचे तथा स्थानीय लोगों को समझाया. थाना प्रभारी ने कहा कि लाठीचार्ज करने वाले पुलिस पदाधिकारी अगर दोषी पाये गये, तो कार्रवाई की जायेगी|
TagsJharkhandमूर्तिविसर्जनबवालपुलिसलाठीचार्जJharkhandidolimmersionchaospolicelathichargeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





