
x
रांची Ranchi : केंद्रीय मंत्री व झारखंड बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान आज रांची पहुंचेंगे. वह रांची में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. वे पार्टी के शीर्ष नेताओं से अलग-अलग मुलाकात करेंगे और यह जानने का प्रयास करेंगे कि वे किस सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं. वही, राज्य में आज और कल बीजेपी बूथ स्तरीय अभियान चलाएगी. वे पार्टी की ओर से चल रहे इस अभियान में शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे. और बूथ अभियान की भी समीक्षा करेंगे. झारखंड में भाजपा का बूथ अभियान चुनावी तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है. रांची में ही शिवराज सिंह रात्रि विश्राम करेंगे. साथ ही असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा कल रांची आ सकते है.
इसके साथ ही 15 सितंबर को प्रधानमंत्री के झारखंड दौरे को लेकर कार्यक्रम की तैयारी और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा करेगें. बता दें कि झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है. इसको लेकर बीजेपी रेस हो गई है. पार्टी के वरिष्ट नेता लगातार राज्य का दौरा कर रहे हैं.
Tagsकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज रांची दौरे परकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहानबूथ अभियान की समीक्षारांचीझारखंड समाचारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारUnion Minister Shivraj Singh Chauhan on Ranchi tour todayUnion Minister Shivraj Singh Chauhanreview of booth campaignRanchiJharkhand NewsJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron Ka SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





