झारखंड

Jharkhand: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, 2 लोगों की मौत

Sarita
13 May 2025 8:57 AM IST
Jharkhand: अनियंत्रित कार  पेड़ से टकराई, 2 लोगों की मौत
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के गिरिडीह में भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना जिले के डुमरी रोड स्थित जोड़ा पहाड़ी के पास की है। बताया जा रहा है कि आज यानी सोमवार को बारातियों से भरी गाड़ी शादी से लौट रही थी।
इस दौरान चालक को झपकी आने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने 2 बारातियों को मृत घोषित कर दिया जबकि 4 अन्य का इलाज चल रहा है। चारों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं चालक को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ।
Next Story