
x
Jharkhand: झारखंड में कड़ाके की ठंड के बीच बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। दरअसल, यहां दुमका जिले में आग तापते समय 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत फिटकोरिया गांव की है। मृतकों की पहचान 65 वर्षीय मेघिया देवी और 55 वर्षीय बृहस्पतिया देवी के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं रविवार रात ठंड से बचने के लिए अलाव सेक रही थी। अचानक दोनों महिलाओं के ऊनी कपड़ों ने आग पकड़ ली और वे गंभीर रूप से झुलस गईं।
आनन-फानन में परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।इधर घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वहीं घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया।
TagsJharkhandआगदो महिलाओंमौतचीख-पुकारJharkhandfiretwo womendeathcries of distress जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





