
x
Jharkhandझारखंड: पांढुर्ना जिले के राजडोंगरी गाँव के पास जंगल के पास बने एक बांध में रविवार शाम 6 बजे नहाते समय दो बहनों की डूबने से मौत हो गई। सोमवार सुबह दोनों के शव पांढुर्ना सिविल अस्पताल लाए गए। जहाँ महिला डॉक्टर शुभांगी ने दोनों का पोस्टमार्टम किया और शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस मामला दर्ज कर जाँच कर रही है।
नांदनवाड़ी थाना प्रभारी आशीष भीमटे ने बताया कि मृतक बच्चियों के नाम वैशाली परतेती 11 वर्ष और अर्पिता परतेती 7 वर्ष हैं। दोनों बहनें हैं, जबकि मृतका के पिता राजकुमार ने बताया कि दोनों बहनें खेत में काम करने आई थीं, जिसके बाद उन्हें शाम को घर जाने के लिए कहा गया था। लेकिन जब दोनों बहनें रात तक घर नहीं पहुँचीं, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने खोजबीन शुरू की। इस दौरान खेत के बगल में तालाब के किनारे दोनों बहनों के कपड़े मिले। जिससे आशंका जताई गई कि दोनों बहनों की नहाने के लिए तालाब में उतरने के बाद डूबने से मौत हो गई।
इस घटना से गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर नांदनवाड़ी पुलिस और ग्रामीणों ने रात में ही तलाश शुरू की और तब जाकर दोनों के शव तालाब से बाहर निकाल पाए। पिता के मुताबिक, बड़ी बेटी कक्षा 8वीं और छोटी बेटी राजडोंगरी स्कूल में कक्षा 4वीं में पढ़ती थी।
TagsJharkhandडैमबहनेंडूबींसदमेपरिवार Jharkhanddamsistersdrownedshockfamily जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





