झारखंड
Jharkhand: मिठाई समझकर कीटनाशक खा लेने से दो बच्चियों की मौत
Bharti Sahu 2
16 Oct 2024 11:04 AM IST

x
Jharkhand: सिमडेगा में तीन बच्चियां खेल रहीं थीं। खेलते-खेलते वो एक पड़ोसी के घर में चली गईं। वहां रखा हुआ कीटनाशक लाल रंग का था। तीनों बच्चियों को लगा कि मिठाई रखा है। इसके बाद तीनों ने कीटनाशक को मिठाई समझ कर खा लिया। इससे दो बच्चियों की मौत हो गई है। वहीं तीसरी की हालत गंभीर है। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मृत बच्चियों में अनिल लुगून की बेटी याचना लुगून और प्रमोद टोपनो की साढ़े बेटी सृष्टि टोपनो शामिल हैं।
इधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। मृत बच्ची याचना के पिता अनिल लुगून ने बताया कि उनकी बेटी मंगलवार की सुबह सृष्टि टोपनो और सृष्टि लोमगा के साथ खेल रही थी। खेलने के क्रम में ही तीनों पड़ोस के इलियास कंडुलना के घर चली गईं और वहां खेलने लगीं। इसी दौरान घर की खिड़की में रखे लाल रंग की कीटनाशक दवा को बच्चियों ने मिठाई समझकर खा लिया।
TagsJharkhandमिठाईकीटनाशकखाबच्चियोंमौतJharkhandsweetspesticideseatgirlsdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





