
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के छोटा नागरा थाना क्षेत्र के चडरी डेरा गांव के पास में आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ 209 कोबरा बटालियन के दो जवान घायल हो गए। शनिवार को सर्चिंग अभियान के दौरान लगाए गए आईईडी ब्लास्ट की घटना में सीआरपीएफ 209 कोबरा बटालियन के दो जवान चपेट में आने से दोनों जवान घायल हुए। घायल जवानों को जंगल से निकाल उन्हें बेहतर उपचार के लिए एयरलिफ्ट कर रांची के अस्पताल पहुंचाया गया।
भाकपा माओवादी नक्सलियों के खिलाफ जिला पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा था। पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी अमित रेणु ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विस्फोट उस वक्त हुआ, जब सुरक्षा बल के जवान जंगल में नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे। इसमें एक जवान गंभीर है।
कोबरा बटालियन 209 के घायल जवानों को प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट कर रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सतकर्ता बढ़ा दी है. सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। घटना ऐसे समय हुई है, जब सारंडा जंगल में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं।सारंडा जंगल नक्सल गतिविधियों के लिए पहले से संवेदनशील इलाका माना जाता है। सुरक्षाबल यहां समय-समय पर सर्च ऑपरेशन चलाते रहते हैं। प्रशासन का कहना है कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
TagsJharkhandIED ब्लास्टचपेटCRPF जवानJharkhandIED blastCRPF soldiers hit जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





