
x
Jharkhand झारखंड: खूंटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र के बगिया आरसी टोली में नहाने गए दो बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना कल शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है. मृतकों की पहचान 10 वर्षीय आशीष केरकेट्टा और 9 वर्षीय बिलफ्रेड माडकी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल रविवार को दोनों बच्चे नहाने के लिए तालाब में गए थे. शाम होने के बाद भी जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने पड़ोसियों के घरों में खोजबीन शुरू की. लेकिन, रात तक बच्चों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली|
आज सोमवार की सुबह तालाब किनारे शौच करने गए गांव के ही एक व्यक्ति ने तालाब में बच्चों के शव को देखा और इसकी सूचना ग्रामीणों को दी. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला. घटना की जानकारी मिलने के बाद रनिया थाना पुलिस बगिया गांव पहुंची और दोनों किशोरों के परिजनों से घटना की जानकारी ली. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया है।इधर, घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsJharkhandतालाबबच्चोंमौतमचीपुकारJharkhandpondchildrendeathoutcry जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





