
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड में एक ढाई साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत की खबर सामने आई है. यहां मासूम बच्ची अपनी नानी के घर घूमने आई थी, लेकिन एक दर्दनाक हादसे में उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा था, लेकिन फिर बच्ची को बचाया नहीं जा सका. घटना काठीकुंड के बड़तल्ला गांव की है. यहां ढाई साल की मासूम बच्ची गर्म पानी से भरे टब में गिर गई. बताया जाता है कि तनिष्का मुर्मू अपनी मां के साथ सोहराय पर्व मनाने काठीकुंड के बड़तल्ला स्थित अपनी नानी के घर आई थी. वह काठीकुंड के डोमनपुर गांव की रहने वाली थी|
दादी ने उसके नहाने के लिए पानी गर्म किया और उसे टब में रखा. पानी ज्यादा गर्म होने पर दादी ठंडा पानी लाने चली गई. इसी बीच बच्ची खेलते-खेलते गर्म पानी में गिर गई और झुलस गई. चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े. परिजनों ने उसे पीजेएमसीएच में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने रात में ही उसे रेफर कर दिया. इधर, परिजन उसे बाहर ले जाने के लिए सुबह होने का इंतजार कर रहे थे, तभी अहले सुबह उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर नगर थाने की पुलिस वहां पहुंची।
पीजेएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना रविवार को हुई। बच्ची की मां ने बताया कि उसका पति काम के लिए बाहर गया हुआ है। मां ने रोते हुए कहा कि उसकी गलती के कारण इतना दर्दनाक हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने स्वेच्छा से बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि हम पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव ले जाने की अनुमति दे दी।
TagsJharkhandगर्म पानीगिरीमासूममौतJharkhandhot waterfallsinnocent childdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





