झारखंड

Jharkhand: रिफाइंड तेल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

Sarita
24 Aug 2025 8:43 AM IST
Jharkhand: रिफाइंड तेल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं। इसी के चलते हजारीबाग में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। हादसे में रिफाइंड तेल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।
मामला जिले के चौपारण प्रखंड अंतर्गत दनुवा घाटी का है। बताया जा रहा है कि यहां रिफाइंड तेल से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटते ही आसपास के ग्रामीण डिब्बे और बाल्टी लेकर मौके पर पहुंच गए और तेल लूटने लगे। प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर भीड़ को नियंत्रित किया और तेल की लूट को रोका।
Next Story