
x
Jharkhand triple murder: झारखंड के पलामू जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पांकी थाना क्षेत्र के कुसडी इलाके में अंधविश्वास के कारण एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतकों में पति, पत्नी और उनका बेटा शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना पांकी थाना क्षेत्र से लगभग 35 किलोमीटर दूर कुसडी गांव में हुई। मृतकों की पहचान विजय भुइयां, उसकी पत्नी और उसके बेटे के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने विजय भुइयां और उसके परिवार पर ओझा-गुणी होने का शक जताते हुए उनकी हत्या कर दी।पांकी थाना प्रभारी ने बताया कि ग्रामीणों के जरिए पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। स्थानीय लोगों के अनुसार, विजय भुइयां का गांव के कुछ लोगों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। देर रात कुछ लोग उसके घर पहुंचे और पहले मारपीट की। इसके बाद तीनों पर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी गई।फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना में शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
TagsJharkhandtriple murderअंधविश्वासपरिवारमौतजांचपुलिसJharkhandsuperstitionfamilydeathinvestigationpolice जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





