झारखंड

Jharkhand: रेलवे फाटक पर ट्रेन ने ट्रक को मारी टक्कर,मची हडकंप

Sarita
23 Jan 2026 6:45 AM IST
Jharkhand:  रेलवे फाटक पर ट्रेन ने ट्रक को मारी टक्कर,मची हडकंप
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड के जसीडीह में एक ट्रेन ने ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में कई वाहन ट्रक के चपेट में आ गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के इंजन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे के बाद रेल सेवा बाधित रही। जसीडीह और मधुपुर के बीच ये टक्कर हुई है। बताया जा रहा है कि रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैफिक अधिक होने से ट्रेन को सिग्नल नहीं दिया गया था। इसके बावजूद ट्रेन डाउन लाइन पर आ गई और रेलवे फाटक पर ट्रक से टकरा गई।
जसीडीह और मधुपुर के बीच गोंडा आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर की चपेट में दो मोटरसाइकिल सवार भी आ गए, लेकिन ट्रेन की रफ्तार कम होने से उनकी जान बच गई। हादसे के बाद से रेल सेवा बाधित रही। मौके पर राहत काम चल रहा है।इस हादसे से कुछ देर के लिए डाउन लाइन और अप रेल लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फाटक पर सुबह के समय भारी ट्रैफिक था। इसी दौरान चावल से भरा ट्रक रेलवे ट्रैक पार कर रहा था और ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ट्रेन की रफ्तार कुछ और अधिक होती, तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। वहीं घटना की खबर सुन मौके पर रेलवे के कई आलाधिकारी सहित रेलवे सुरक्षा बल मौजूद हैं और रेलवे परिचालन दोबारा बहाल करने के कार्य में लगे हुए हैं।
Next Story