
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड के गिरिडीह स्थित बालमुकुंद स्पंज आयरन फैक्ट्री में काम के दौरान हुए एक दर्दनाक हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. इस हादसे में 28 वर्षीय मजदूर राजा कुशवाहा की मौत हो गई|इलाज के दौरान तोड़ा दम मृतक के भाई राधेश्याम कुशवाहा ने बताया कि उन्हें रात करीब 11 बजे राजा के घायल होने की सूचना मिली थी. आनन-फानन में उन्हें गिरिडीह के एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर किया गया. लेकिन अफसोस, धनबाद पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया|
घटना के बाद से ही फैक्ट्री परिसर में तनाव व्याप्त है|आरोप लगाया कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद प्रबंधन का कोई प्रतिनिधि परिवार से मिलने तक नहीं आया. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उचित मुआवजे और सुरक्षा पर ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो सड़क जाम कर उग्र आंदोलन किया जाएगा|फिलहाल फैक्ट्री के बाहर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. स्थानीय पुलिस बल मौके पर मौजूद है और परिजनों को समझाने का प्रयास कर रहा है. वहीं, राजा कुशवाहा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और अन्य मजदूरों में भी अपनी सुरक्षा को लेकर गहरा रोष है|
TagsJharkhandफैक्ट्रीहादसामजदूरमौत Jharkhandfactoryaccidentworkerdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





