झारखंड

Jharkhand: दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन महिलाओं की मौत

Sarita
27 April 2025 8:32 AM IST
Jharkhand: दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के  तीन महिलाओं की मौत
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के चतरा जिले में शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार की तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत सात अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा चतरा-इटखोरी मुख्य मार्ग पर गंधरिया गांव के पास हुआ. यहां श्रद्धालुओं से भरी स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक विशाल पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चकनाचूर हो गई. कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे, जो इटखोरी स्थित ऐतिहासिक मां भद्रकाली मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य शुरू किया. सदर थाना पुलिस तत्काल एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर सदर अस्पताल पहुंचाया|
हादसे में मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई. गंभीर रूप से घायल सभी सात लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया है. चालक को नींद आने के कारण हुआ हादसा बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे, जो लावालौंग थाना क्षेत्र के राखीड़ गांव लौट रहे थे। घायलों के अनुसार चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। मृतक और घायल झामुमो नेता अमरजीत प्रसाद के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। शादी की खुशियां मातम में बदलीं सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पिंकी देवी, विमली देवी और नवविवाहिता प्रीति कुमारी के रूप में हुई है।
जबकि घायलों में ओडिशा की प्रिया कुमारी (25), पूजा कुमारी (32), मानवी कुमारी (13), रिमझिम कुमारी (17), प्रियंका कुमारी (35), रश्मिकांत साहू (35) और राहुल कुमार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल को प्रीति कुमारी की शादी ओडिशा पुलिस के होमगार्ड जवान रश्मिकांत साहू से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को प्रीति अपने पति के साथ मायके गांव खेहेड़ पहुंची थी। शनिवार की सुबह दामाद रश्मिकांत साहू पूरे परिवार को स्कॉर्पियो में लेकर पूजा के लिए भद्रकाली मंदिर गए थे। लौटते समय गंधरिया के पास यह भीषण हादसा हो गया। शादी को छह दिन भी नहीं बीते थे और पूरा परिवार मातम में डूब गया। नवविवाहिता प्रीति कुमारी, उसकी मां विमली देवी और
मौसी
पिंकी देवी की सड़क हादसे में मौत हो गई।
देर शाम तीनों का शव एक ही आंगन से निकाला गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीण घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। वहीं, घायलों के सदर अस्पताल पहुंचते ही कोहराम मच गया। घायलों की चीख-पुकार से अस्पताल का माहौल भी गमगीन हो गया। मृतकों और घायलों का हाल जानने के लिए बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे और जुट गए। दामाद की गलती से उजड़ गया परिवार हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि वाहन दामाद रश्मिकांत साहू चला रहा था। लौटते समय एक तीखे मोड़ पर उन्हें झपकी आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया, जिससे यह भीषण दुर्घटना हुई।
Next Story