
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड के पाकुड़ जिले में बीते मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक रेल हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा नगरनबी रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से पति-पत्नी और उनकी तीन साल की बेटी की मौके पर ही जान चली गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार, यह घटना शाम करीब 7:10 बजे की है। डाउन लाइन से गुजर रही वंदे भारत एक्सप्रेस काफी तेज रफ्तार में थी। इसी दौरान एक पुरुष, एक महिला और एक छोटी बच्ची अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गए।
ट्रेन की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक को ट्रेन रोकने का मौका नहीं मिला और तीनों उसकी चपेट में आ गए।घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पाकुड़ रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी कार्यालय पहुंचाया और मामले की जांच शुरू की। पाकुड़ रेलवे के एएसआई शिबू सरदार ने बताया कि रात होने की वजह से मृतकों की पहचान तुरंत नहीं हो सकी थी। सुबह स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों की पहचान हुई। मृतकों की पहचान चंदन सरदार (करीब 32 वर्ष) और शिल्पा सरदार (करीब 30 वर्ष) के रूप में की गई है। दोनों पति-पत्नी थे और कालीतल्ला वार्ड नंबर 09 के रहने वाले थे।
हादसे के समय वे अपनी तीन वर्षीय बेटी के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। रेलवे प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरतें और केवल निर्धारित रेलवे क्रॉसिंग का ही इस्तेमाल करें।
TagsJharkhandवंदे भारतचपेटतीनमौतJharkhandVande Bharat Expressthree deaths. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





