झारखंड

Jharkhand: नाले में डूबने से तीन की मौत, मचा कोहराम

Sarita
6 Aug 2025 12:40 PM IST
Jharkhand: नाले में डूबने से तीन  की मौत, मचा कोहराम
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के पलामू जिले में एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना की खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक नाले में डूबने से मां, बेटी और पोती की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान मां शांति कुंवर, उनकी बेटी अंजलि कुमारी और पोती काजल कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के संबंध में बताया जा रहा है कि तीनों रविवार सुबह मशरूम चुनने जंगल गई थीं, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटीं।
जिसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। आज यानी मंगलवार को तीनों के शव गौराहा डैम से बरामद किए गए। इस दुखद घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में भी मातम का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस ने हादसे की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
Next Story