झारखंड

Jharkhand : जंगल में बैठकर कर रहे थे साइबर ठगी, पुलिस ने पिता-पुत्र समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार

Sarita
6 Jun 2025 10:16 AM IST
Jharkhand : जंगल में बैठकर कर रहे थे साइबर ठगी, पुलिस ने पिता-पुत्र समेत 4 लोगों को किया गिरफ्तार
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के जामताड़ा में पुलिस ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर बथानटाड़ जंगल से इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है|
प्राप्त जानकारी के अनुसार पकड़े गए लोगों में पिता समसुद्दीन शेख और बेटा शेख मुजाहिद हुसैन और उनके साथ दो अन्य आरोपी सलाउद्दीन अंसारी और इम्तियाज फैजी शामिल हैं. एसपी राजकुमार मेहता ने बताया कि इस गिरोह में शामिल लोग खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते थे. फिर डेबिट और क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे. फिर उनसे सारी जानकारी निकाल लेते थे. इसके बाद मोबाइल हैक कर लोगों के खाते से पैसे निकाल लेते थे. वे मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और असम के लोगों को फंसाते थे|
साथ ही पुलिस ने साइबर ठगों के पास से 13 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड, 2 पासबुक, एक चेकबुक समेत अन्य सामान बरामद किया है. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
Next Story