झारखंड

Jharkhand : आज कई जिलों में होगी बारिश, अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

Sarita
31 May 2025 7:20 AM IST
Jharkhand : आज कई जिलों में होगी बारिश, अगले 4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
x
Jharkhand झारखंड: शुक्रवार को राजधानी समेत विभिन्न इलाकों में आंधी के साथ बारिश हुई। भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। इससे शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान रांची समेत राज्य के कुछ हिस्सों में दोपहर में बारिश हो सकती है। लेकिन, आने वाले चार दिनों में गर्मी बढ़ सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल।
रांची से विमानों की आवाजाही में भी देरी हुई। इसमें पटना, बेंगलुरु और मुंबई से विमानों ने दोपहर में करीब एक घंटे देरी से उड़ान भरी। रांची में तेज हवाओं की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटे से अधिक रही। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश चांडिल में हुई। दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, दुमका आदि जिलों में भी बारिश हुई। जबकि, शुक्रवार को रांची में 13 मिमी बारिश हुई। रांची का अधिकतम तापमान 34.0 और न्यूनतम 23.5 डिग्री रहा। शुक्रवार को भी झारखंड के कई जिलों का मौसम बदला रहा।
इस दौरान राज्य के लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू आदि में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश से पहले उमस भरी गर्मी थी। लेकिन, बाद में मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को गर्मी से राहत दी। राज्य के अन्य सभी जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य के करीब चल रहा है। सबसे अधिक तापमान 37.8 डिग्री मेदिनीनगर में रिकॉर्ड किया गया। झारखंड के मौसम की जानकारी देते हुए मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत राज्य के कई स्थानों पर आंधी के साथ बारिश हुई। इसके साथ ही बिजली भी गिरी। अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। अगले चार दिनों के दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
Next Story