झारखंड

Jharkhand: मंदिर में चोरी, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

Sarita
12 Aug 2025 12:21 PM IST
Jharkhand: मंदिर में चोरी, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार
x
Jharkhand: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के हनुमान वाटिका मंदिर से पिछले महीने जुलाई में सामान चुराने और चोरी का सामान खरीदने के आरोप में सोमवार को एक युवती समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस संबंध में 20 जुलाई को मामला दर्ज होने के बाद जांच के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस टीम को पता चला कि 20 जुलाई की सुबह 3.10 बजे दोपहिया वाहन पर सवार दो व्यक्ति नरसिंहगढ़ गांव स्थित मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां से मंदिर के दरवाजे पर टंगी एक घंटी, चार थालियां, एक दीपक और अन्य सामान चुरा लिया।
पुलिस ने इस सिलसिले में जवाहर नगर, मानगो निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गर्ग ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने मंदिर से चुराया गया सामान एक 20 वर्षीय युवती की दुकान से बरामद किया। पुलिस ने मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू निवासी युवती को भी गिरफ्तार किया। गर्ग ने बताया कि पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त दोपहिया वाहन भी जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Next Story