झारखंड

Jharkhand: युवक ने पहले अपना गला काटा, फिर कुएं में लगाई छलांग

Sarita
29 Jan 2025 10:35 AM IST
Jharkhand: युवक ने पहले अपना गला काटा, फिर कुएं में  लगाई छलांग
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के गुमला में एक दुखद घटना सामने आई है। सिसई थाना क्षेत्र के पंडरिया लुलहवा गांव निवासी विजय कुल्लू (28) ने सोमवार की देर रात अपने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अपना गला रेत लिया और घर से पांच सौ मीटर दूर स्थित कुएं में कूदकर जान दे दी। गला रेतने की सूचना मिलते ही ग्रामीण एकजुट हुए और विजय कुल्लू को कुएं से बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही सिसई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। उक्त घटना को लेकर मृतक की मां मंगरी देवी ने सिसई थाने में यूडी केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story