
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के गुमला और सिमडेगा जिले में हाथियों के हमले में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. हाथियों ने कई गांवों में उत्पात मचाया है, जिससे भारी नुकसान हुआ है. वन विभाग पीड़ितों को मुआवजा देने और उनकी सुरक्षा में लगा हुआ है. जल, जंगल और प्राकृतिक खनिजों से भरपूर राज्य झारखंड में हाथियों और ग्रामीणों के बीच छत्तीस का आंकड़ा एक बार फिर भयावह रूप ले चुका है. दरअसल, झारखंड के दो जिलों में हाथियों के झुंड ने उत्पात मचाया है. जिसके कारण 4 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं, हाथियों के हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
इन दिनों झारखंड के कई जिलों में हाथियों का आतंक देखा जा रहा है. इसके कारण गुमला और सिमडेगा जिले के दो-दो ग्रामीणों की मौत हो गई है, जिन्हें हाथियों ने कुचल दिया. गुमला जिले के मृतकों की पहचान पालकोट थाना क्षेत्र निवासी क्रिस्टोफर एक्का (60) और हेमवती (30) के रूप में हुई है. अन्य मृतकों की पहचान सिमडेगा जिले के बानो थाना क्षेत्र के निवासी सिबिया लुगुन और विकास ओहदार के रूप में हुई है।बानो थाना क्षेत्र के बुरुइरगी गांव में हाथियों ने विकास ओहदार पर उस समय हमला कर दिया, जब वह अपने घर के बाहर बैठा था। बुरी तरह घायल होने के बाद विकास की घर के बाहर ही मौत हो गई।
हाथियों के उत्पात मचाने की पहली घटना झारखंड के गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के बरडीह और देवगांव चापाटोली इलाके में हुई। ग्रामीणों के अनुसार जंगली हाथी ने शौच के लिए घर से थोड़ी दूर गए क्रिस्टोफर एक्का पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह कुचल कर मार डाला। लकड़ी चुनने गई महिला की मौत
गुमला जिले में हाथियों ने दो लोगों को कुचल कर मार डाला और दो अन्य को गंभीर रूप से घायल भी कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए गुमला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के तेतर टोली निवासी हेमवती देवी जंगल में लकड़ी चुनने गई थी। इस दौरान एक जंगली हाथी ने उस पर हमला कर दिया और उसे बुरी तरह कुचल दिया जिससे महिला की जंगल में ही मौत हो गई।
वन विभाग ग्रामीणों की सुरक्षा में जुटा
मामले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम ग्रामीणों की सुरक्षा और हाथियों को रिहायशी इलाके से भगाने के लिए पटाखे और कई अन्य उपकरण बांट रही है और दोनों जिलों के पीड़ितों को मुआवजा भी दे रही है।
TagsJharkhandआतंकहाथियों4कुचलडाला JharkhandTerrorElephantsCrushedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





