झारखंड

Jharkhand: हाथियों का आतंक,ग्रामीणों में दहशत

Sarita
11 May 2025 10:05 AM IST
Jharkhand: हाथियों का आतंक,ग्रामीणों में दहशत
x
Jharkhandझारखंड: झारखंड के जमशेदपुर में हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया. यहां हाथियों ने 5 घरों को निशाना बनाया. हाथियों ने घर में रखे अनाज को भी नष्ट कर दिया है. हाथियों के उत्पात से ग्रामीण दहशत में हैं. मामला जिले के सरायकेला चांडिल क्षेत्र के सुकसारी टोला तिरुलडीह गांव का है. बताया जा रहा है कि हाथियों ने 5 घरों को तहस-नहस कर दिया. पीड़ित परिवारों ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई. लोगों का कहना है कि रसुनिया पंचायत के विभिन्न गांवों में हर दिन हाथियों का उत्पात जारी है|
शाम होते ही ग्रामीण दहशत में रहते हैं. लोगों का कहना है कि हाथियों ने कई घरों को निशाना बनाया है, लेकिन वन विभाग खामोश है. एक तरफ केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से वन एवं पर्यावरण विभाग को करोड़ों रुपये मुहैया कराए जाते हैं. जिसका उद्देश्य जंगल और जंगली जानवरों की सुरक्षा करना है, लेकिन आज जंगली जानवर उक्त अभ्यारण्य से पलायन करने लगे हैं, जो जांच का विषय है|
Next Story