
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के गिरिडीह में देर रात कोयला चोरों ने उत्पात मचाया और सीसीएल सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर मारपीट की, जिससे वे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कोयला चोरी करने आए करीब 100 कोयला चोरों ने इस तरह की बर्बरता की है। सभी घायलों का इलाज गिरिडीह के सीसीएल अस्पताल में चल रहा है।
घायल गार्ड रिंकू और अन्य जवानों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि सीपी साइडिंग पर कोयला चोरों ने हमला किया है। सूचना पर गश्ती दल वहां पहुंचा और कोयला चोरों को खदेड़ा, इसी दौरान कोयला चोरों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान एक सुरक्षाकर्मी श्याम सुंदर को चोरों ने घेर लिया और झाड़ियों में ले गए। किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने अपनी जान बचाई। घायल जवानों ने बताया कि 100 से ज्यादा कोयला चोर मौजूद थे। घटना में तीन जवान घायल हुए हैं।
आपको बता दें कि कोयला चोर आए दिन सीसीएल की खदानों और रेलवे लोडिंग पॉइंट पर हमला करते हैं। पुलिस समय-समय पर कार्रवाई भी करती है लेकिन इसका कोयला चोरों पर कोई असर नहीं दिखता।
Next Story





