
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड के गढ़वा जिले में अंधविश्वास की वजह से एक मासूम बच्चे की जान चली गई। यह दर्दनाक घटना बारडीहा थाना क्षेत्र की है, जहां तीन साल के बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने वार्ड पार्षद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शक था कि बच्चे के पिता ने उसकी मां पर तंत्र-मंत्र किया था, जिसके कारण उसकी मौत हुई। आरोपी की मां की कुछ साल पहले लंबी बीमारी से मृत्यु हो गई थी। इसी शक और बदले की भावना में उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले बच्चे का अपहरण किया। इसके बाद उसके खाने में सल्फास मिलाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को छिपाने के लिए आरोपी ने पहले शव को अपने घर में छिपाकर रखा और रात होने पर उसे खेत में फेंक दिया, ताकि किसी को उस पर शक न हो।
घटना के बाद ग्रामीणों की मांग पर डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। खोजी कुत्ता सीधे आरोपी के घर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत एक आरोपी को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के घर से सल्फास की बची हुई गोलियां भी बरामद की हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अंधविश्वास और बदले की भावना में अंधा हो चुका था। फिलहाल तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच जारी है।
TagsJharkhandअंधविश्वासमासूमजानsuperstitioninnocentlife जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





