झारखंड

Jharkhand: स्कूल लौट रहे छात्रा की सड़क हादसे में मौत, इलाके में मातम

Sarita
15 Aug 2025 7:36 AM IST
Jharkhand: स्कूल लौट रहे छात्रा की सड़क हादसे में मौत, इलाके में मातम
x
Jharkhand झारखंड: लातेहार जिले के हेरहंज थाना क्षेत्र के भंडार चौक के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में 16 वर्षीय छात्रा देवंती कुमारी की मौत हो गई। देवंती बिदिर गांव निवासी नारायण सिंह की पुत्री और प्लस टू हाई स्कूल हेरहंज में दसवीं कक्षा की छात्रा थी।
जानकारी के अनुसार, देवंती स्कूल से साइकिल से घर लौट रही थी, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने घायल छात्रा को तुरंत बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉ. सुरेंद्र कुमार ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर हेरहंज थाने के एसआई सुबोध कुमार सिंह पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया। इस दुखद घटना से बिदिर गांव समेत पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार और लापरवाह वाहनों पर रोक लगाने और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
Next Story