झारखंड

Jharkhand : राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को बताया- संवैधानिक पदों की रिक्तियां तीन हफ्ते में नियुक्त कर ली जाएगी

Sarita
2 July 2024 1:53 PM IST
Jharkhand : राज्य सरकार ने हाईकोर्ट को बताया- संवैधानिक पदों की रिक्तियां तीन हफ्ते में नियुक्त कर ली जाएगी
x

रांची Ranchi : संवैधानिक पदों की रिक्तियां को भरने के लिए दायर जनहित याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट Jharkhand High Court में सुनवाई हुई. इस दौरान राज्य सरकार की तरफ से शपथ पत्र के माध्यम से आश्वासन दिया गया कि तीन हफ्ते के अंदर सभी संवैधानिक पदों पर नियुक्ति कर ली जाएगी. सुनवाई के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 6 अगस्त 2024 की तिथि निर्धारित की.

मामले में झारखंड हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय व न्यायमूर्ति दीपक रौशन की खंडपीठ में सुनवाई हुई जिसमें प्राथी राजकुमार की तरफ से अधिवक्ता नवीन कुमार और अभय मिश्रा ने अपना पक्ष रखा. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मामले में अगली सुनवाई Hearing के लिए 6 अगस्त की तारीख निर्धारित की है.


Next Story