झारखंड

झारखंड: रफ्तार का कहर, रांची में हाईवा ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, एक की मौत

Renuka Sahu
24 Jan 2022 5:04 AM GMT
झारखंड: रफ्तार का कहर, रांची में हाईवा ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, एक की मौत
x

फाइल फोटो 

रांची में रविवार को एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाईवा ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। रांची में रविवार को एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाईवा ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा बेडो थाना क्षेत्र में रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर केशा मोड़ के पास हुआ।

हादसे में स्कूटी सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मरने वाले की पहचान जमेरूद्दीन अंसारी के रूप में की गई है। उनकी उम्र करीब 65 वर्ष थी। घटना के बाद काफी देर तक बुजुर्ग का शव सड़क के बीचोबीच पड़ा रहा।
स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूटी सवार बुजुर्ग बेड़ो थाना के करांजी जरा टोली निवासी थे। वह अपनी गाड़ी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान हाइवा ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद हाईवा चालक वाहन के साथ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Next Story