
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के जामताड़ा में युवक का शव बरामद होने से दहशत का माहौल है। वहीं, शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र के सालुका गांव का रहने वाला है। मृतक की पहचान उत्तम मंडल के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उत्तम मंडल रविवार से लापता था। सोमवार शाम स्थानीय लोगों ने उसका शव पलाश के जंगल में पड़ा देखा। इसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव मिलने की खबर फैलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार के अनुसार, हत्या जमीन विवाद के चलते की गई है। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।
वहीं, इस वीभत्स घटना से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति है। लोग घटना को लेकर काफी गुस्से में हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया है। परिवार और गांव वालों की मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सजा दी जाए। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि वे जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ेंगे और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
Next Story





