
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के गिरिडीह से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक ही घर से पिता समेत 3 मासूम बच्चों का शव बरामद किया गया है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पत्नी के मायके जाने पर पति ने 3 मासूम बच्चों को मार डाला मामला जिले के पीरटांड़ के हरलाडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत महेशलिट्टी गांव का है. आशंका जताई जा रही है कि पिता ने अपने तीनों बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली|
मृतकों की पहचान सनाउल अंसारी (36), 2 बेटियों आफरीन परवीन (12), जैबा नाज (8) और बेटे सफाउल अंसारी (6) के रूप में हुई है. मामले में ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की पत्नी कल अपने मायके गई हुई थी, जो बीमार थी और इलाज के लिए कल ही अपने मायके गई थी. पत्नी के मायके जाने के बाद पति ने इस घटना को अंजाम दिया और खुद भी दुनिया को अलविदा कह गया. घटना की सूचना पाकर खुखरा थाना प्रभारी निरंजन कच्छप, हरलाडीह ओपी प्रभारी दीपक कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
TagsJharkhandपिता3 बच्चोंशवसनसनी Jharkhandfather3 childrenbodiessensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





