झारखंड

Jharkhand: अरगाघाट में नदी तट में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

Sarita
10 Feb 2026 6:43 AM IST
Jharkhand: अरगाघाट में नदी तट में व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड के गिरिडीह शहर में अरगाघाट स्थित सूर्य मंदिर के समीप सोमवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मकतपुर निवासी 55 वर्षीय सुरज गुप्ता के रूप में हुई है।मंदिर के समीप उसरी नदी तट के पास शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि सूरज गुप्ता को शराब पीने की आदत थी और वे अक्सर अहले सुबह घर से निकल जाया करते थे। स्थानीय लोगों का मानना है कि अरगाघाट पुल पर बनी रेलिंग से नीचे गिरने के कारण सूरज गुप्ता की मौत हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी दो से तीन लोग इसी स्थान पर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पुल की रेलिंग की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। मौके पर पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में शराब सेवन के बाद गिरने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमाटर्म रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
Next Story