
x
Jharkhand झारखंड: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह थाना अंतर्गत हेवन गांव में बीते मंगलवार की रात एक और जंगली हाथी की मौत हो गई. आज बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने हाथी को खेत में मृत देखा, जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय जनप्रतिनिधि, थाना और वन विभाग को दी गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. हाथी की मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है|
वन विभाग की टीम पशु चिकित्सक की टीम बुलाकर मामले की जांच कर रही है. इस संबंध में वन विभाग ने बताया कि हेवन क्षेत्र में तीन जंगली हाथी विचरण कर रहे थे, जिसमें से एक की मौत हो गई है. फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच की जा रही है. मालूम हो कि इससे पहले 20 दिन पहले नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में एक हाथी की मौत हो गई थी. 5 जून को झुंड से बिछड़े एक टस्कर हाथी की मौत अमड़ाबेड़ा गांव में हो गई थी|
Next Story





