झारखंड

Jharkhand: स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
30 July 2025 11:40 AM IST
Jharkhand: स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण, जांच में जुटी पुलिस
x
Jharkhand : झारखंड की राजधानी रांची के चुटिया इलाके में बुधवार सुबह ई-रिक्शा से स्कूल जा रही एक छात्रा का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि घटना चुटिया थाना क्षेत्र में हुई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रांची शहर के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) कुमार वी. रमन ने कहा, "चुटिया थाना क्षेत्र से आज सुबह एक नाबालिग छात्रा का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया है।
हम मामले की पुष्टि कर रहे हैं और आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं।" स्थानीय लोगों के अनुसार, लड़की स्कूल जाने के लिए ई-रिक्शा पर सवार थी। इसी दौरान कुछ युवक एक कार में सवार होकर आए और ई-रिक्शा का रास्ता रोककर लड़की को जबरन अपनी गाड़ी में बिठा लिया। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अपहृत लड़की की तलाश जारी है।
Next Story