झारखंड

Jharkhand: सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से कार सवार 3 युवकों की मौत

Sarita
2 July 2025 1:52 PM IST
Jharkhand: सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से कार सवार 3 युवकों की मौत
x
Jharkhand झारखंडः गाबाद-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर दामोदरडीह के पास बीती देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 2 महिलाओं की हालत गंभीर है। कार भी चकनाचूर हो गई है। ट्रक चालक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सदर अस्पताल भेजा, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल 2 महिलाओं का इलाज जारी है। इधर, घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को फिटकोरिया स्थित एक पेट्रोल पंप पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नावाडीह ओपी थाना क्षेत्र के जंगरीडीह गांव के तीन युवक और दो युवतियां आषाढ़ी पूजा करने के लिए महुआर गांव स्थित अपने रिश्तेदार के घर गए थे। देर रात सभी लोग खाना खाकर कार से घर लौट रहे थे। इसी बीच मधुपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
Next Story