झारखंड

Jharkhand: सड़क हादसा, ऑटो रिक्शा चालक समेत 12 मजदूर घायल

Sarita
12 Jan 2025 6:20 AM IST
Jharkhand:  सड़क हादसा, ऑटो रिक्शा चालक समेत 12 मजदूर घायल
x
Jharkhand: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में सड़क हादसे में 12 मजदूर घायल हो गए। इनमें से 7 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना जिले के ठकुरा पुल पर हुई। बताया जा रहा है कि सभी मजदूरों को ठकुरा गांव में काम करने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान ऑटो रिक्शा पलट गया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां 7 की हालत गंभीर बनी हुई है।
गंभीर रूप से घायल सात मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद अन्य अस्पतालों में रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
Next Story