
x
Jharkhand झारखंड : झारखंड के गिरिडीह में दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।घटना की जांच के लिए गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया था। तकनीकी साक्ष्यों और श्वान दस्ता (Dog Squad) की मदद से मामले का खुलासा हो पाया। पुलिस द्वारा पकड़े गए मुख्य आरोपियों में गिरिडीह और धनबाद के युवक शामिल हैं। पुलिस ने इन आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन और वारदात के वक्त पहने कपड़े बरामद किए हैं।
एसपी डॉ. बिमल कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि मामला दर्ज होने के बाद FSLकी टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया था। तकनीकी टीम और मानवीय इनपुट के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया। खुखरा (हरलाडीह) थाना कांड संख्या 02/26 के तहत BNS की धारा 70(2)/3(5) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की गंभीर धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।बता दें कि 25 जनवरी की रात दो नाबालिग बच्चियाँ पास के गांव में आयोजित जतरा मेला देखने गई थीं। लौटते समय अज्ञात अपराधियों ने उन्हें बंधक बनाकर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था।
TagsJharkhandनाबालिगलड़कियोंदुष्कर्मखुलासाJharkhandminorsgirlsraperevelation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





