झारखंड

झारखंडः रांची के ठेकेदार को एनआईए ने किया गिरफ्तार, एक करोड़ के इनामी नक्सली को पहुंचाता था हथियार

Renuka Sahu
10 Feb 2022 2:21 AM GMT
झारखंडः रांची के  ठेकेदार को एनआईए ने किया गिरफ्तार, एक करोड़ के इनामी नक्सली को पहुंचाता था हथियार
x

फाइल फोटो 

झारखंड के रांची के एक ठेकेदार को हथियार तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झारखंड के रांची के एक ठेकेदार को हथियार तस्करी मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह नक्सलिय़ों को हथियार पहुंचाता था। एनआईए ने हथियार तस्करी से जुड़े केस में ठेकेदार संजय कुमार सिंह को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। संजय रांची के एयरपोर्ट रोड का रहने वाला है। रांची की एनआईए शाखा में आरोपी ठेकेदार संजय कुमार सिंह से पूछताछ की जा रही है।

पतिराम मांझी उर्फ अनल को पहुंचाया था हथियार
जांच में पता चला है कि कि संजय और मुजाहिद नाम के ठेकेदार हथियारों की तस्करी करते हैं। एक करोड़ के इनामी माओवादी पतिराम मांझी उर्फ अनल को हथियार, कारतूस व जरूरी सामानों की आपूर्ति करने में इनकी संलिप्तता उजागर हुई है। पूरे मामले का खुलासा नवंबर 2021 में एटीएस ने किया था। बाद में इस केस को एनआईए ने टेकओवर किया। एनआईए ने इससे पहले मामले के आरोपी ऋषि कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, सीआरपीएफ के पूर्व हवलदार अरुण सिंह, बीएसएफ कैंप फिरोजपुर के कोत प्रभारी रहे कार्तिक बेहरा को रिमांड पर लिया था। सभी ने संजय की भूमिका की जानकारी दी थी। एनआईए ने केस में पुलवामा में पोस्टेड सीआरपीएफ जवान अविनाश कुमार, अमन साव, अरुण कुमार सिंह, ऋषि कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह को आरोपी बनाया था
हथियार आपूर्ति के साथ लेवी के पैसे भी करते थे कलेक्ट
जानकारी के मुताबिक, संजय कुमार सिंह और मुजाहिद खान कोल्हान में सड़क निर्माण की ठेकेदारी करते हैं। इन इलाकों में काम करने वाले दूसरे ठेकेदारों से भी लेवी जमा कर माओवादियों तक पहुंचाने का काम संजय करता था। माओवादियों के लिए रसद, हथियार की सप्लाई भी ये समय-समय पर करते थे। जांच में यह बात आयी थी कि मुजाहिद माओवादियों को इंसास की 250 राउंड गोलियां की खरीद के बदले आरोपी ऋषि कुमार को 1.75 लाख रुपये दिया था। ऋषि व अविनाश की निशानदेही पर चुुटुपालू घाटी से 5.56 एमएम के 450 राउंड गोली बरामद की गई थई। यह खेप अमन साहू के गिरोह को सप्लाई किया जाना था।
Next Story