
x
Jharkhand झारखंड: झारखंड के चांडिल से एक बड़ी खबर आई है। यहाँ आद्रा रेल मंडल के चांडिल रेलवे स्टेशन के पास स्थित पोल संख्या 375/22 के पास शुक्रवार सुबह 4:15 बजे दो मालगाड़ियाँ आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रेनों के कई डिब्बे पटरी से उतर गए और इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर के बाद ट्रैक पर मलबा फैल गया, जिससे अप और डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन पूरी तरह ठप हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मालगाड़ी टाटानगर से बोकारो जा रही थी, जबकि दूसरी बोकारो से टाटानगर आ रही थी। शुरुआती जाँच में सिग्नलिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी का संदेह है। हालाँकि, घटना के कारणों की जाँच फिलहाल रेल प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, एक मालगाड़ी टाटानगर से पुरुलिया जा रही थी। चांडिल स्टेशन पार करने के बाद वह पटरी से उतर गई। पटरी से उतरी मालगाड़ी के कई डिब्बे विपरीत दिशा से आ रही पटरी पर आ गए।
उसी समय विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मालगाड़ी उन डिब्बों से टकरा गई, जिससे दूसरी मालगाड़ी के कई डिब्बे भी पटरी से उतर गए। यह दुर्घटना पितकी रेलवे फाटक और चांडिल स्टेशन के बीच हुई।
चांडिल-टाटानगर और चांडिल-बोकारो रूट पर चलने वाली सभी यात्री और मालगाड़ियाँ फिलहाल रद्द कर दी गई हैं। कई ट्रेनों का रूट बदलने, रद्द करने या शॉर्ट टर्मिनेट करने का निर्णय लिया गया है।
ट्रैक को सुचारू रूप से बहाल करने में कम से कम 24 घंटे लग सकते हैं। फिलहाल, रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँचकर घटना की जानकारी ले रहे हैं, साथ ही राहत और मरम्मत का काम शुरू हो गया है।
TagsJharkhandमालगाड़ियांटकराईJharkhandgoods trainscollided जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





