झारखंड

Jharkhand : 19 सितंबर को झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इस कार्यक्रम में शामिल होंगी

Sarita
10 Sept 2024 1:00 PM IST
Jharkhand : 19 सितंबर को झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, इस कार्यक्रम में शामिल होंगी
x

रांची Ranchi : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 19 सितंबर को झारखंड आ रही है. दो दिवसीय दौरे के दौरान राष्ट्रपति नामकुम स्थित आईसीएआर नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ सेकेंडरी एग्रीकल्चर के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. राष्ट्रपति यहां एक पौधा मां के नाम से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी.

वहीं, 20 सितंबर को वह भारतीय लाह अनुसंधान संस्थान, नामकुम के शताब्दी समारोह
में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी. इस समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे.
बता दें कि अपने दौरे के दौरान, राष्ट्रपति मुर्मू राजभवन में ठहरेंगी. वह राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी. 20 सितंबर को समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगी. राष्ट्रपति के दौरे के लिए राज्य प्रशासन सुरक्षा और तैयारियों के मामले में पूरी तरह से मुस्तैद है.


Next Story