झारखंड

Jharkhand:अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Sarita
17 Feb 2025 7:16 AM IST
Jharkhand:अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
x
Jharkhand झारखंड: जानकारी के अनुसार झारखंड के चार जिलों रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और चाईबासा में पुलिस ने विशेष अभियान के दौरान करीब 125 करोड़ रुपये की अफीम की खेती नष्ट की है. पुलिस की ओर से आधिकारिक तौर पर दिए गए आंकड़ों के अनुसार अब तक इन चार जिलों में कुल 9871 एकड़ क्षेत्र में की गई अफीम की खेती का पता लगाकर उसे ट्रैक्टर और घास काटने वाली मशीनों के जरिए नष्ट किया गया है|
अफीम की खेती का भंडाफोड़ हुआ है. झारखंड पुलिस ने रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां और चाईबासा में प्रतिबंधित अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है. इस दौरान पुलिस ने 125 करोड़ रुपये की अफीम की फसल नष्ट की है और 86 लोगों को गिरफ्तार किया है. 5 फरवरी से चल रहे अभियान में 9871 एकड़ अवैध खेती को नष्ट किया गया है. राज्य के पुलिस महानिदेशक ने कहा कि अफीम की खेती के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस नीति' के तहत कार्रवाई की जा रही है. इन चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों के अलावा सभी अनुमंडलों में तैनात एसडीपीओ और 11 डीएसपी को इस विशेष अभियान की कमान सौंपी गई है।
बताया गया है कि सबसे अधिक 6,473 एकड़ अफीम की खेती खूंटी जिले में नष्ट की गई, जहां 55 गिरफ्तारियां की गई हैं। रांची में 2,484 एकड़ क्षेत्र में कार्रवाई कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि चाईबासा में 394 एकड़ और सरायकेला-खरसावां में 520 एकड़ में लगी फसल को नष्ट कर 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार एक एकड़ क्षेत्र में अफीम की खेती से औसतन तीन से चार किलोग्राम अफीम पैदा होती है। वहीं, बाजार में एक किलोग्राम अफीम की कीमत 4-5 लाख रुपये है। इस तरह इन क्षेत्रों से करीब 125 करोड़ रुपये की अफीम को बाजार तक पहुंचने से रोका गया है।अभियान के दौरान पुलिस आम जनता को अफीम की खेती के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक कर रही है। अफीम की अवैध खेती में संलिप्त पाए जाने पर 20 साल तक की सजा और भारी जुर्माने का प्रावधान है। पुलिस सैटेलाइट इमेजिंग की मदद से दूरदराज के इलाकों में भी इस अवैध खेती पर नजर रख रही है।
Next Story